डॉक्टर इंदिरा हृदेश के सपने और हल्द्वानी विकास को लेकर जनता के बीच उतरेंगे सुमित हृदेश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

राज्य में आज कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है | कांग्रेस ने आज 53 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है | वहीं कुमाऊं की हॉट सीट कही जाने वाली हल्द्वानी जिस पर पिछले कई सालों से डॉक्टर इंदिरा हृदेश का कब्जा था |

आज उनके पुत्र सुमित हृदेश को कांग्रेस ने हल्द्वानी से अपना पर्त्याशी घोषित किया | उनके नाम की घोषणा की सूचना मिलते ही सुमित हृदेश के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया | इस दौरान सुमित हृदेश अपनी मां को याद करके भावुक भी हुए | सुमित हृदेश जनता के बीच अपनी माता के बचे हुए सपने को पूरा करने के लिए उतरे हैं |

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार से मुझ पर भरोसा जताया है, मैं उनके भरोसे पर खरा उतर कर जनता के बीच जनता की सेवा करूंगा और मां के जो भी अधूरे सपने रह गए हैं उनको पूरा करूंगा | वही आपसी गुटबाजी को लेकर कहा कि कांग्रेस संगठित पार्टी है और हल्द्वानी शहर में किसी भी भाई से मेरा कोई मतभेद नहीं है |

सभी मिलकर मुझे कांग्रेस पार्टी से  चुनाव लड़ाएँगे और 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी |