क्या कहते हैं आज आपके सितारे, जानिए आज के राशिफल से

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695


आज का राशिफल 23 जनवरी दिन रविवार

मेष

इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा किसी नये कॉलेज में एडमिशन लेने के लिये आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। कार्यों में पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा ।आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो जायेगी। बेहतर होगा आज समानों की लिस्ट बना कर ही बाजार जाएं।

वृष

आज दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएँ आज आपके मन में आयेंगी। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन यात्रा करते हुए सामान या पैसों का ध्यान जरूर रखें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है।

मिथुन

आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आइडिया आपके दिमाग में आयेंगे। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँगे। सेहत का खास ख्याल रखें,

कर्क

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। किसी काम के लिए जितनी ज्यादा कोशिश करेंगे, आपको उतनी ही अच्छी सफलता मिलेगी। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद भी कार्यों को पूरा होने थोड़ा समय लगेगा । आज आपका कोई सरकारी कार्य कागजात पूरा न होने की वजह से रुक सकता है।

सिंह

आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है। आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। छात्रों को सफलता हासिल होगी। सोचे हुए काम समय से पूरा करने में कामयाब होंगे । किसी बात को समझने में असमंजस की स्थिति बनेगी।

कन्या

मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आयेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज सारी परेशानियों का हल निकलेगा । आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी।

तुला

शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है । अच्छा रहेगा आप पढाई पर ज्यादा ध्यान दें।आज आपका दिन बेहतर रहेगा। परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आज आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे।

वृश्चिक

इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की योना भी बनायेंगे, जो की काफी फलदायी होगा। आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे।

धनु

घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चों के साथ बीतेगा आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी,

मकर

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। छात्रों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई बदलाव करना पड़ सकता है, यह बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आज अपने मोबाइल का ध्यान रखें, नहीं तो जल्दबाजी में कहीं रखकर भूल सकते हैं।

कुंभ 

प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। आज रोजगार के नयें अवसर आपको प्राप्त होंगे।अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपका दिन फेवरेबल पहले किये गये कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा।

मीन 

आज आपकी मन से कि हुई कोशिशें पूरी हो जायेगी। आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। आप सोशल मीडिया पर नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे। बच्चे माता-पिता के साथ बजार घूमने जायेंगें, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जायेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किया हुआ निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।