कांग्रेस ने जारी की 53 उमीदवारों की लिस्ट, रामनगर में नहीं हुआ प्रत्याशी घोषित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान-रामनगर

राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है | वहीं लम्बे इन्तजार के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपने 53 उमीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन वहीं दूसरी और राज्य की 13 सीटों में रामनगर सहित प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाए हैं। बता दें रामनगर में कांग्रेस के ही दो कद्दावर नेता चुनाव लड़ना चाहते हैं ।

जिसमे रामनगर से चुनाव लड़ने के लिए रणजीत सिंह रावत पहले ही अपनी ताल ठोक चुके हैं और पिछले पांच साल से लगातार तैयारियां में जुटे हुए हैं। कोरोना की पहली लहर हो या दूसरी लहर या फिर दैवीय आपदा और दुःख की हर घड़ी में रणजीत सिंह रावत लगातार जनता की मदद करते नजर आए हैं।

यह ही कारण हैं कि रामनगर की जनता रणजीत सिंह रावत को अपना नेता मान चुकी हैं। जिसके चलते शुक्रवार को रणजीत सिंह रावत ने फोन कर रामनगर से चुनाव लड़ने की जानकारी मीडिया को दी।

लेकिन आज जारी हुई कांग्रेस के 53 उमीदवारों की लिस्ट में रामनगर का नाम ना होना रणजीत सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच चल रही खींचातानी को दर्शाने के लिए काफी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरीश रावत नही चाहते है कि रणजीत सिंह रावत रामनगर की सीट से चुनाव लड़े।

अब कांग्रेस आलाकमान किसको रामनगर से अपना उम्मीदवार घोषित करती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा | लेकिन कांग्रेस की इस लड़ाई का विपक्ष को जरूर फायदा होने वाला है।

वहीं रामनगर सीट के इतिहास के बारे में बात करें तो रामनगर सीट से जिस राजनीतिक पार्टी का प्रत्याशी जीतता हैं उत्तराखंड में सरकार उसकी ही बनती है।