हल्द्वानी सीट से कांगेस की तरफ से सुमित हृदयेश का कब्ज़ा, पढ़े इनका राजनितिक इतिहास

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – हल्द्वानी

पारिवारिक पृष्ठभूमि –

अध्यक्ष, पब्लिसिटी कमेटी, उत्तराखण्ड कांग्रेस, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखण्ड कांग्रेसए और सदस्य, कार्यक्रम क्रियान्वयन कमेटी, उत्तराखण्ड कांग्रेस से सुमित हृदयेश के नानाजी (स्व0 श्री टीकाराम पाठक) एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वह महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी थे। वह गांधी जी के साथ दांडी मार्च में शामिल हुए और 1936 में संयुक्त प्रांत कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे। वहीं उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में मदद करने वाले विभिन्न समाचार पत्रों का संपादन किया।
सुमित हृदयेश का जन्म और इनका पालन पोषण कांग्रेस संस्कृति के एक राजनीतिक परिवार में हुआ था।

(स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश )

वहीं उनकी दिवंगत माता (स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश ) 1974 से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिये उत्तराखण्ड प्रदेश के निर्माण तक लगातार निर्वाचित सदस्य रही और वर्ष 2002 में उत्तराखंड प्रदेश के प्रथम आम चुनाव में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होकर कांग्रेस सरकार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्व0 डॉ0 इन्दिरा हृदयेश राज्य में दो कांग्रेस सरकारों का हिस्सा रही हैं। वहीं 2017 में उनके निधन तक उत्तराखंड में विपक्ष की नेता रही।

सुमित हृदयेश के दिवंगत पिताजी (स्व0 श्री हृदयेश कुमार शर्मा ) एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और कुमाऊं विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के सदस्य थे। वह विभिन्न ट्रस्टों और संगठनों के सदस्य एवं उत्कृष्ट होटल व्यवसायी थे।

शैक्षिक योग्यता –

आईसीएसई – सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल (1986-1994)
सीबीएसई – डीपीएस आर के पुरम, नई दिल्ली (1994-1996)
बीएस इंजीनियरिंग – आईसीएएसए मणिपाल (1997-1999)
बीएस इंजीनियरिंग – मिशिगन विश्वविद्यालय (2000-2001)

राजनीतिक गतिविधियाँ –

वर्ष 2002, 2007, 2012 एवं 2017 के आम विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार एवं प्रबन्धन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
वर्ष 2004, 2009, 2014 एवं 2019 के आम लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार एवं प्रबन्धन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक किया।
वर्ष 2012 से 2018 तक मण्डी समिति हल्द्वानी के सभापति के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ और किसानी के आधुनिकीकरण का कार्य किया।
वर्ष 2017 से वर्तमान तक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य एवं विगत् दो वर्षो से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य के रूप में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहंुचाने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य सफलतापूर्वक किया।
कांग्रेस के दो महत्वपूर्ण फ्रन्टल संगठनों युवा कांग्रेस और एन0एस0यू0आई0 के प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी कर नौजवानों के बीच संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।
जुलाई 2012 में उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं विगत् चार वर्षों से जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मंडी समिति, हल्द्वानी अध्यक्ष के रूप में सुमित हृदयेश की मुख्य उपलब्धियां –

सुमित हृदयेश ने मंडी में पहली बार अध्यक्ष के खर्चे के लिए शून्य बजट आवंटन किया था।
वहीं हल्द्वानी की फल मंडी और गल्ला मंडी की आंतरिक सड़कों के लिये 5.7 करोड़ रू0 स्वीकृत कराकर सड़कों का निर्माण कराया।
मुफ्त किसान चिकित्सा शिविर और ओपीडी आयोजित करने के लिए एक विशेष बजट सौंपने वाली उत्तराखंड की पहली मंडी बनी ।
उत्पादन बढ़ाने,नई तकनीको के साथ-साथ फूलों की खेती और फलों के विकास को बढ़ाने के लिए उच्च पर्वतीय एवं पिछड़े क्षेत्रों के किसानों के लिए मुफ्त सहायता और शिक्षा शिविर आयोजित करने के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय के साथ गठजोड़ करने का कार्य किया।

बंद किसान विश्राम गृह का नवीनीकरण

मण्डी परिसर में इन्दिरा अम्मा भोजनालय का सफल शुभारम्भ एवं संचालन किया।प्याज की कीमत को 20 रुपये प्रति कलोग्राम की दर से कम करके प्याज की कालाबाजारी को एक बहुत ही उच्च स्तर को नियंत्रित किया, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न खुदरा काउंटरों में बाजार दर 35 रुपये किलोग्राम से 20-22 रुपये किलो तक गिर गई।

जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कालाढूंगी और कोटाबाग के साथ.साथ टिन शेड और मिनी मार्केट स्थानों में एक मिनी मंडी के निर्माण हेतु प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी दिलाने की दिशा में कार्य किया। पिछड़े क्षेत्रों के किसानों के लिए 275.3 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण में सक्रिय योगदान किया।

59-हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में मेरी प्राथमिकतायें –

पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा हल्द्वानी में स्वीकृत कुमाऊं क्षेत्र के एकमात्र हाइटैक अर्न्तराज्यीय बस टर्निमल का निर्माण कार्य पूर्ण कराना।
जवाहर ज्योति (दमुवाढूंगा) क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को जमीनों के मालिकाना हक दिलवाना।
हल्द्वानी शहर के लिये महत्वपूर्ण एवं अतिआवश्यक नजूल भूमि समस्या के निराकरण हेतु फ्री होल्ड प्रक्रिया के सरलीकरण हेतु कार्य।
विधानसभा क्षेत्र में स्थित मलिन बस्तियों के उद्धार हेतु मलिन बस्तियों को नियमित करवाना।
पेयजल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में समस्या के निराकरण हेतु उचित प्रबन्धन।
जलभराव की समस्या से निराकरण हेतु तकनीकी विशेषज्ञों से राय लेकर समस्या का अतिशीघ्र निराकरण।
क्षेत्र के खिलाड़ियों को अर्न्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं हेतु तैयार करने के लिये संसाधन उपलब्ध कराने का कार्य।
हल्द्वानी में सुगम यातायात हेतु लम्बित रिंग रोड के प्रस्ताव को धरातल पर लाने का कार्य।
महिलाओं की सुरक्षा हेतु सभी क्षेत्रों को सी0सी0टी0वी0 से जोड़ने का कार्य।
शहर को नशा मुक्त करने हेतु एंटी ड्रग्स फोर्स बनाने का कार्य।