कालाढुंगी विधानसभा से हैट्रिक की तैयारी में जुटे बंशीधर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढुंगी

भारतीय जनता पार्टी ने कालाढूंगी विधानसभा सीट से बंशीधर भगत को प्रत्याशी घोषित किया है| जिसके बाद बंशीधर भगत के खेमे में खुशियों का माहौल है| बंशीधर भगत ने बताया कि कालाढूंगी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक मारने की पूरी तैयारी कर चुकी है| इसके साथ ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने जा रही है। वहीं बंशीधर भगत नाम उत्तराखंड की राजनीति में कोई नया नाम नही है,

बंशीधर भगत उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड बनने तक 7 बार विधायक बन चुके हैं | वह यूपी सरकार के मंत्री भी रह चुके हैं, वर्तमान समय में उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री हैं| बंशीधर भगत बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता हैं, उनकी जनता में अच्छी पकड़ होने के चलते पिछले 7 बार से वह विधायक बनते रहे हैं| यही कारण है कि कालाढूंगी की जनता फिर से बंशीधर भगत को विधायक के रूप में देखना चाहती है| बंशीधर भगत हल्द्वानी से भी कई बार विधायक रह चुके हैं,

वर्ष 2012 में हल्द्वानी विधानसभा सीट से अलग होकर कालाढूंगी विधानसभा सीट अस्तित्व में आयी | फिर उनका आवास कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जा पहुंचा | जिसके बाद उन्होंने 2012 में भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ते हुए, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को हराया था| 2017 में भी भारी मतों से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे| तब उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री का भी दर्जा मिला।