आचार संहिता की खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जियां

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर :- सचिन गुप्ता

स्थान – लालकुआं

आचार संहिता के बाद से जिला प्रशासन द्वारा जगह-जगह राजनेतिक पार्टियों के लगे, होर्डिंग और  वॉल पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है|

वही लालकुआं के राजीव नगर बंगाली कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन की दीवार पर एक राजनीतिक पार्टी की लगी, वॉल पेंटिंग आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन कर रही है | यही नही लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर वॉल पेन्टिंग बनाई गई हैं| जिसे हटाये जाने में प्रशासन जुटा हुआ है ।

इस मामले के संज्ञान में आने के बाद उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए, राजनेतिक पार्टियों के वॉल पेंटिंग हटाये जाने के साथ ही कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।