

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- काशीपुर

काशीपुर में आम आदमी पार्टी ने आज अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए शंखनाद फूंक दिया है। इस दौरान काशीपुर के रामनगर रोड स्थित खोले गए चुनाव कार्यालय में आप के स्थानीय विधायक प्रत्याशी दीपक बाली और जिलाध्यक्ष मुकेश चावला समेत तमाम नेताओं ने मंत्रो उच्चारण और पूजा पाठ कर उद्घाटन किया।

वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए प्रत्याशी दीपक बाली ने दावा किया कि इस बार काशीपुर के साथ साथ पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लहर है और जनता बीजेपी कांग्रेस दोनो ही पार्टियों से परेशान हो चुकी है जिसके बाद वह आम आदमी पार्टी को विकल्प के तौर पर लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम काशीपुर और प्रदेश का आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के निर्देशन में ऐसा कायाकल्प करेंगे की देवभूमि के लोग राहत महसूस करें।


इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस लड़ाई से बाहर हो चुकी है | आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला बीजेपी के साथ है जिसे आगामी विधानसभा में जनता जवाब देगी और राज्य में आप की सरकार बनाएगी |



