आप विधायक पहुंचे रूड़की, चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

आम आदमी पार्टी से दिल्ली के जंगपुरा विधायक प्रवीण कुमार ने रूड़की पहुंचकर आम आदमी पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान विधानसभा रूड़की प्रभारी नरेश सब्बरवाल प्रिंस भी उनके साथ मौजूद रहे।

उत्तराखंड में भाजपा व कांग्रेस में साथ आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उभर कर सामने आ रही है, और पूरे दमखम लेके उत्तराखंड में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वहीं रूड़की में आम आदमी पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे, दिल्ली के जंगपुरा से विधायक प्रवीण कुमार ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को टिकट देकर साबित कर दिया है, कि वह किस प्रकार के लोगों को संरक्षण देने वाली पार्टी है। साथ ही साथ अब जनता तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है, और दिल्ली के रोल मोडल को देखते हुए 2022 में आप की सरकार उत्तराखंड में बनने जा रही है।

वहीं रूड़की विधानसभा प्रभारी  नरेश प्रिंस ने कहा कि वह डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं | वहीं उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ ही साथ रूड़की की जनता बदलाव चाहती है, जो इस बार रूड़की में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजने का काम करेगी।