बल्यूटिया का भाजपा पर निशाना, उम्मीदवारों का चयन करने से डर रही भाजपा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम करने वाली पार्टी  में अब विधायक के उम्मीदवारों का चयन करने में भी डर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता से भाजपा बुरी तरह डरी हुई है। यही वजह है कि भाजपा हल्द्वानी और लालकुआं जैसी विधानसभाओं में प्रत्याशी घोषित करने से डर रही है।

I will take all my friends new and old with me Deepak Balutia

बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा के पास नैनीताल विधानसभा में कोई उम्मीदवार नहीं था। इसलिए भाजपा ने पहले कांग्रेस पार्टी के हेम आर्य को टिकट का झांसा देकर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। उसके बाद हेम आर्य को धोखा देकर सरिता आर्य को पार्टी में शामिल कर उन्हें टिकट दे दिया। भीमताल में भाजपा ने अपने ही पार्टी के दावेदारों और कार्यकर्ताओं को धोखा देकर निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा को अपने यहां शामिल कर टिकट दे दिया। खास बात यह कि पिछले 5 साल तक भाजपा सरकार ने कोई कार्य नहीं किए। इसीलिए सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया।

राज्य सरकार कर रही है स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़ : दीपक बल्यूटिया -  Samachar Sach (समाचार सच)

भाजपा को अपने कई सिटिंग विधायकों के टिकट काटने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के चाल चरित्र को पूरी तरह समझ चुकी है। जनता पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है।