

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

डीडीहाट से पाँच बार लगातार विधायक चुने जा रहे बिशन सिंह चुफाल ने हरीश रावत पर तंज कस्ते हुए कहा कि डीडीहाट में हरीश रावत का कोई अस्तित्व नहीं हैं। वह कभी रामनगर से चुनाव लड़ने की बात करते हैं तो कभी डीडीहाट से। उन्होंने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन दोनों ही हार गए। इसके अलावा वह विधानपरिषद गठन करने की भी बात कह रहें हैं।

अन्य राज्यों में तीन सौ डेढ़ सौ विधायक है वहां विधानपरिषद नहीं बन पा रही है। तो क्या सत्तर विधायकों विधानपरिषद बन सकती है। वहीं डीडीहाट को ज़िले बनाने के मुद्दे पर उन्होने कहा कांग्रेस ने इस मुद्दे को उलझा दिया हैं। पाँच साल कांग्रेस की सरकार थी तब जिला नहीं बनाया।


वहीं आयोग का गठन कर उसे उलझा दिया। आयोग की रिपोर्ट आते ही जिले का गठन होगा, चार जिलों की अधिसूचना जारी हुई थी। लेकिन कांग्रेस ने सबको उलझाए रखा। कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के दो महीने पहले ही जिले की याद आती है।



