पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज, चुनावी सभा करते पाए गए भाजपा के मंत्री

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- मनीष  

स्थान- पिथौरागढ़

राज्य में आचार संहिता लगने और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया हैं। इसी प्रकरण में कोविड नियम और आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कनालीछीना पुलिस ने कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल सहित लगभग पचास लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

बता दें कि पुलिस टीम को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि हचीला क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता चुनावी सभा कर रहें हैं । जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया हैं । वहीं लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक ने बताया आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी राजनैतिक दल जनसभा, नहीं कर सकता। अभी तक विभिन्न राजनैतिक दलों के खिलाफ पाँच मामले दर्ज हुए है।सूचना मिली थी कि एक पार्टी एक जगह पर चुनावी सभा कर रही हैं। जिस पर वहां पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कनालीछीना थाने मे मुकदमा दर्ज किया गया है।