पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच हल्द्वानी में प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया हुई शुरू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज कोविड के के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है | जिसमें आज सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया की जाएगी |

वहीं नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि आज से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है जो कि शाम 5:00 बजे तक चलेगी | वहीं बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नामांकन प्रक्रिया में प्रत्याशियों के साथ केवल दो ही व्यक्ति आने की अनुमति दी जा रही है |

वहीं क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पुख्ता इंतजाम 8 नामांकन क्षेत्र पर है और नामांकन क्षेत्र से लगभग 200 मीटर की दूरी तक किसी भी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं है | जिसके लिए पुलिस का उचित प्रबंध किया गया है |