ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695


रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान – हल्द्वानी
उत्तराखंड के अंदर आने वाले 2022 के चुनाव काफी रोमांचक पूर्ण होने वाले हैं, क्योंकि 2022 के चुनावों में सभी राजनीतिक दलों में फेरबदल का सिलसिला जारी है | जहां संजीव आर्य और यशपाल आर्य ने भाजपा छोड़ी थी, और दोबारा कांग्रेस का हाथ थामा| वही सरिता आर्य ने भी कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए, भाजपा की मुश्किलें कहीं ना कहीं आसान कर दी|

क्योंकि महिला प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए और नैनीताल जिले में अपना जज्बा कायम रखने और महिलाओं में लोकप्रिय होने के नाते नैनीताल विधानसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से दावेदारी करने वाले संजीव आर्य की मुश्किल हो सकती है|

बड़ी मुश्किल क्योंकि जिस प्रकार से कांग्रेस में पिछले कई सालों से सेवा करने के बाद कांग्रेस से नाराज सरिता आर्य ने भाजपा का दामन थामा, तो कहीं ना कहीं कांग्रेस के समीकरणों में रुकावट आ सकती है| क्योंकि सरिता आर्य तभी से विरोध कर रही थी| जबसे संजीव आर्य और यशपाल आर्य कांग्रेस में शामिल हुए थे|

वहीं अब हरक सिंह रावत को भाजपा से निष्कासित करने के बाद किस दल में हरक सिंह रावत जाते हैं यह देखने वाली बात होगी| इसलिए माना जा रहा है, कि 2022 का चुनाव बदलने का चुनाव जैसा लग रहा है, और कहीं ना कहीं समीकरण में फेरबदल होने की बड़ी संभावना है|
