पुलिस ने 45 किलो गोमांस के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  हरिद्वार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी मंगलौर निर्देशानुसार भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में गोकशी के विरुद्ध अभियान चलाये जा रहे थे | जिसके चलते थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खेलपुर में  मोहम्मद कमरेज अपने घर के आंगन मे गाय का मांस काटकर बेच रहा है |

वहीं बता दें कि  आरोपी से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि यह गौमांस मैने कसाईयों में शाहिद पुत्र जमील अहमद खेलपुर से खरीद कर लाया था जिसे मैं बेचने के लिए जा रहा था, कि पुलिस ने पकड़ लिया । साथ ही आरोपी के पास से एक इलैक्ट्रानिक तराजू रंग सफेद, एक पलडा, एक कुल्हाडी व 03 छुरी, एक लकडी का गुटका व 30 बिक्री की पन्नियां भी मिली हैं |वहीं , अभियुक्त शाहिद के द्वारा गोमांस उपलब्ध करवाने के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतू अलग-अलग टीमें बनाकर अभियुक्त के संदिग्ध ठिकानो  पर दबिश दी जा रही है शीघ्र ही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी।इस दौरान उ0नि0 कर्मवीर सिंह थाना भगवानपुर व का0 प्रीतम और बिरेश सिंह मौजूद रहे |