आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की कड़ी टक्कर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट अल्मोड़ा

कोरोना महामारी की चुनौती के बीच उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में, सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच, एक बार फिर कड़ी टक्कर होने की संभावना है। इस बार विधानसभा चुनाव में  भाजपा ने 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत का दावा कर रही हैं। वहीं 96 हजार वोटर वाली  सल्ट विधानसभा में वर्तमान में भाजपा का कब्जा  है। महेश जीना सल्ट विधानसभा से विधायक हैं।

वहीं इस बार सल्ट विधानसभा में आप आदमी पार्टी भी अपना प्रत्याशी मैदान  उतार चुकी है। आम आदमी पार्टी गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना, नए जिलों के निर्माण की बात कर रही है। वहीं सल्ट विधानसभा के ग्रामीणों का कहना कि विधानसभा में भाजपा व कांग्रेस में टक्कर रहतीं हैं। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस भी टक्कर रहेगी। आम आदमी पार्टी बिजली, पानी देने की बात कहती हैं। सल्ट विधानसभा में आम आदमी पार्टी का कोई वर्चस्व नहीं दिखाई दे रहा है।