पुलिस प्रशासन ने पैरा मिलिट्री जवानों के साथ निकाला फ्लैग मार्च

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर –  गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट अल्मोड़ा

आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए, पुलिस बल के जवान जिले में जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। सल्ट विधानसभा के विभिन्न कस्बों में उपजिलाधिकारी शिप्रा जोशी के नेतृत्व में, पुलिस प्रशासन ने पैरा मिलिट्री जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला।

वहीं भतरौंजखान एसओ अनीस अहमद और सल्ट एसओ गोविद सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। टीम ने  सल्ट विधानसभा के स्याल्दे, देघाट, चचरोटी और भाकुड़ा क्षेत्र में लोगों को भयमुक्त, सुरक्षित और निष्पक्षता के साथ चुनाव प्रक्रिया के संपन्न कराने का आश्वासन दिया।