क्या कहते हैं आज आपके सितारे, जानिए आज के राशिफल से

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

आज का राशिफल: शनिवार 15 जनवरी

मेष

आज के दिन आप अपने पर भरोसा रखें | बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं | मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे | महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी | छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी |

वृष

आपको शुभ समाचार मिल सकता है | घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं | व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा | पिता के कार्य में आप का सहयोग सराहनीय रहेगा | कार्य स्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है |   

मिथुन

शनिवार का दिन खास रहेगा | मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें. तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे | महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है. प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है | रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें |

कर्क

व्यापार में अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है | अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है |  निस्‍तेजता के शिकार होंगे | आपके अंदर की तेजी कम होगी. ऊर्जा कम रहेगी | व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा | लाल वस्‍तु पास रखें | आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु संयत रहें |

सिंह

काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे | किसी की बात को दिल पर न लगाएं | नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी | व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे |

कन्या

आज का दिन अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र में परिश्रम से धनलाभ के अवसर होंगे | मन में उत्साह और शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे | अनैतिक रूप से धन कमाने के प्रयास लाभ तो देंगे, लेकिन बाद में समस्या खड़ी कर सकते हैं | नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें | व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | कपडा व्यावसाइयों को अच्छा लाभ होगा | भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं | नौकरी में सफलता मिलेगी |

तुला

काम में अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं | पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने जीवन साथी की बात माननी पड़ सकती है | व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है | आज आपका कोई नया दोस्त बनेगा |

वृश्चिक

युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं | आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है | किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा | माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं |   

धनु

आपके सकारात्मक विचारों से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे | नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है | पहले की प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकती है | संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा | 

मकर

ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं | जीवन साथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं | अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा | आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए | घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे | 

कुंभ

इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं | आप अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे | किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है | ऑनलाइन लेनदेन से बचें | विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है |

मीन

आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे | युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी | भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है | व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा | मीन राशि के जातकों के लिए मकर राशि के सूर्य खूब लाभ देंगे | अगला 1 महीना धन लाभ, सम्‍मान आदि के लिहाज से अच्‍छा रहेगा |