

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर –मनीष

स्थान-पिथौरागढ़

डीडीहाट विधानसभा के कांग्रेसियों की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को डीडीहाट विधानसभा से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में चुनाव आयोग के निर्दशो के अनुसार 15 जनवरी तक किसी भी तरह की राजनैतिक गतिविधियों में रोक के बावजूद की गई बैठक ने अब काग्रेसियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं ।


बता दें कि डीडीहाट के काग्रेसियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं इस पर लोकेश्वर पुलिस अधीक्षक ने बताया एम.सी.सी.लगने के उपरांत स्टेट कमीशन के जो डायरेक्शन है,15 जनवरी तक किसी भी प्रकार की कोई पॉलिटिकल गतिविधियां, सभा, रैली करने पर रोक है। लेकिन इसके बाद भी सूचना मिली कि कुछ कांग्रेसी एक बैठक कर रहे हैं | अब उनके विरूद्ध पिथौरागढ़ कोतवाली में डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट व 188 आईपीसी के अंर्तगत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।


