क्या कहते हैं आज आपके सितारे, जानिए आज के राशिफल से

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

आज का राशिफल: शुक्रवार 14 जनवरी

मेष

आज आपको यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच समझ से ही लें। यदि आप अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके कहीं धन का निवेश किया था, तो वह आपको लाभ दे सकता है, जो लोग किसी नए व्यवसाय करने को करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आपके व्यवसाय में लिए गए निर्णयों का शत्रु फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा|

वृष

आपका कोई वाद विवाद हो, तो उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, वही आपको मान सम्मान दिलाएगी। विद्यार्थी यदि अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को अपने किसी सीनियर्स की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक पद व प्रतिष्ठा भी आपकी मजबूत रहेगी, लेकिन सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन के घर किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।आज का दिन आपके भौतिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा।

मिथुन

आज आपको किसी भी कार्य को संयम से करना होगा, आज आपको अपनी माताजी से अपने मन की बातों को साझा करने में कोई परेशानी नहीं होगी।तभी आपस उसमें सफलता हासिल कर पाएंगे। आज नौकरी में अपने कुछ साथियों से भी तनाव मिल सकता है, क्योंकि आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी|

कर्क

अपने मन पर संयम रखे, तनाव अथवा गुस्से से आज किसी भी निर्णय को ना लें। आज संतान के विवाह में आ रही किसी समस्या को दूर करने के लिए अपने किसी परिजन से भी मदद मांग सकते हैं। यदि आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह यात्रा के लिए लाभदायक रहेगी। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा।

सिंह

आज आपके संपत्ति में भी इजाफा होता दिख रहा है। जिसके कारण आप किसी अपने से भी मदद मांग सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी हवन कीर्तन पूजा-पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको हर मामले में परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा

कन्या

आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी से भी यदि कोई नोंकझोंक चल रही थी, तो वह आज सुलझ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आप जिन प्रयासों को करेंगे, उनमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ ठीक नहीं है।

तुला

आज आप अपने साथी के लिए भी कोई उपहार या सम्मान लेकर आ सकते हैं। परिवार में आज किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने से खुशी का माहौल बना रहेगा। आज का दिन आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको सफलता मिलने के असार है |

वृश्चिक

आज आप जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, लेकिन यदि भाइयों से कोई विरोध है, तो उसमें सुधार हो सकता है। आज आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपके मन में कुछ व्यर्थ की उलझन ही रहेंगी, जिनके कारण आप अपने कार्यक्षेत्र की ओर भी ध्यान नहीं देंगे और अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को भी आगे के लिए टाल सकते हैं, किसी से विवाद करने से बचे |

धनु

आज आपका अपने आस पड़ोस में किसी से कोई वाद-विवाद हो सकता है, जिसमें आपको पढ़ने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज का दिन आपके रचनात्मक कार्य में प्रगति का दिन रहेगा। संतान के दायित्व पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा| वहीं आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है |

मकर

आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए यदि कुछ ऐसा हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। आज आपको अपने व्यवसाय के किसी भी पार्टनर पर भरोसा करने से पहले सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान भी करवा सकते हैं। आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग राजनीति की दिशा में लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कोई ऐसा अवसर मिल सकता है|

कुंभ

परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है, जिसमें परिवार के सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आपको किसी दूसरे के मामलों में उतना ही बोलना बेहतर रहेगा, जितना सही हो। आज का दिन आपके व्यवसाय के मामलों में प्रगति का दिन रहेगा। आज शासन व सत्ता का भी आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है।

मीन

आज आप अपनी माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए रहेगा। आज आप कुछ रचनात्मक कार्य में भी भाग लेंगे। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आप अपने व अपने परिवार के सदस्य के महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे।