

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – मनीष

स्थान – पिथौरागढ़

विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। जिसके चलते पिथौरागढ़ ज़िले में एस.एस.बी. के साथ पुलिस बल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों मे फ्लैग मार्च कर जनता को निडर होकर मतदान करने व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लोगों में विश्वास भरा।


वहीं लोकेश्वर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ज़िले में एक कंम्पनी एस.एस.बी.ने अपनी आमद कराई है। पुलिस कर्मचारियों और एस.एस.बी. कस्बों और विभिन्न गांवों मे जाकर फ्लैग मार्च की कार्यवाही की जा रही है।

फ्लैग मार्च करने का मुख्य उद्देश्य अराजक तत्वों और निडर होकर मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करना है| वहीं प्रशासन बिना किसी भेदभाव के मतदान कराने के लिए पूरी कोशिश में जुटी हुई है |



