

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

मकर सक्रांति के महापर्व के मौके पर जहाँ पहले धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु हर की पौड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया करते थे लेकिन इस बार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा स्नान पर प्रतिबंध लगाया था जिसके तहत विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी को आज पूरी तरह से श्रद्धालुओं के लिए सील किया गया है।


वहीं सीओ सिटी शेखर सुयाल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर की पौड़ी को श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से प्रतिबंध करते हुए सील किया गया है |

साथ ही बॉर्डर इत्यादि पर सगन चेकिंग अभियान चलाकर हरिद्वार आने वाले यात्री जो विशेष तौर पर मकर संक्रांति के स्नान के लिए हरिद्वार आना चाह रहे थे उनसे आग्रह कर उन्हें वापस लौटाया जा रहा है।



