

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

नैनीताल जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं | 1 हफ्ते के अंदर-अंदर कोरोना संक्रमण के मामलों में अत्यधिक तेजी आई है | मेडिकल कॉलेज के 4 डॉक्टर, 3 नर्स, एसपी सिटी और कोतवाल समेत 200 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं | वहीं प्राचार्य डॉ अरुण जोशी के अनुसार पॉजिटिव आये लोगों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है |

पुलिसकर्मियों का अत्यधिक कोरोना पॉजिटिव मिलना भी चिंता का सबब बना हुआ है | उधर मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रह रहे कई डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है | बताते चलें कि पिछले वर्ष अप्रैल महीने में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी | इस अवधि में 14209 मरीज मिले थे | उस समय में पॉजिटिव दर 40.54 थी और ज्यादातर मरीज गंभीर हालात में थे | साथ ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था | कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 70% मरीज गंभीर स्थिति में थे | लेकिन अभी हालात ऐसे नहीं है | मरीजों को भर्ती करने की नौबत कम है |


वहीं डॉक्टरों के अनुसार ऑक्सीजन और वेंटीलेशन की आवश्यकता पड़ने पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं | फिलहाल अभी तक किसी भी मरीज को वेंटीलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ी है | ज्यादातर पॉजिटिव आ रहे मरीज होम आइसोलेशन पर हैं | वही डॉक्टर ने सलाह दी है कि हरी सब्जियों और फलों का सेवन और साफ भोजन करें | इसके अलावा मास्क का निरंतर प्रयोग करें और उचित दूरी बनाए रखें |



