जसपुर विधानसभा में हुई भाजपा प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा जहां प्रदेश की सभी विधानसभाओं में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच रायशुमारी की जा रही है। उसी कड़ी में  जिला पदाधिकारियों ने जसपुर  विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचकर प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी की।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी पसंद के प्रत्याशी के चयन के लिए बैलट के माध्यम से अपना मत व राय दिया। वहीं जसपुर  पहुंचे भाजपा प्रभारी  ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उन्हें प्रदेश संगठन के द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव में  जसपुर  विधानसभा में प्रत्याशी चयन हेतु रायशुमारी का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया  की कई विधानसभा में  पार्टी के द्वारा तय प्रक्रिया के अनुरूप प्रत्याशियों के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी कर ली गई है। जसपुर  विधानसभा में रायशुमारी करनी बाकी रह गई थी जसपुर विधानसभा में आज भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी पसंद के विधानसभा प्रत्याशी को बैलट के माध्यम से मत व राय दी गई है।

प्रत्याशी चयन को लेकर पदाधिकारियों द्वारा दी गई मत व राय के रूप का बैलट बॉक्स प्रदेश कार्यालय में खुलेगा। वहीं प्रत्याशियों के चयन के आधार पर प्रत्याशियों का पैनल भाजपा के सेंटर पार्लियामेंटी बोर्ड के पास जाएगा जिसके उपरांत सभी विधानसभा में प्रत्याशियों का चयन भाजपा के द्वारा किया जाएगा।