अभी तक पुलिसकर्मियों को नहीं मिल पाया ग्रेड पे, शहीद स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

उत्तराखंड पुलिस को अभी तक 4600 का ग्रेड पे अभी तक नहीं मिल पाया है | जिससे उत्तराखंड पुलिस विभाग में काफी रोष देखने को मिल रहा है | हालांकि स्मृति दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने घोषणा भी की थी कि उत्तराखंड के सभी 2001 आरक्षित पुलिस कर्मियों को ग्रेट दिया जाएगा लेकिन उसके बावजूद पुलिस कर्मियों को अभी तक कोई भी ग्रेट नहीं दिया गया है | देहरादून के अंदर पुलिस कर्मियों के परिजनों द्वारा मुख्यमंत्री का घेराव भी किया गया था और वार्ता भी हुई थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया गया था |

लेकिन आज तक मुख्यमंत्री के दिए गए घोषणा और आश्वासन के बाद भी पुलिस कर्मियों का कोई भी ग्रेट नहीं बढ़ाया गया | जिससे उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है| कोरोना काल से लेकर अब तक उत्तराखंड के पुलिसकर्मी अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं लेकिन प्रशासन उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं करता | उत्तराखंड सरकार पुलिसकर्मियों के साथ अनदेखी कर रही | मुख्यमंत्री के आश्वासन देने के बाद भी आश्वासन केवल कागजों में ही दिया जाता है | अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिसकर्मी किस प्रकार से अपने ग्रेट को लेकर अपना आक्रोश प्रकट करते हैं |