मेयर जोगेंद्र रौतेला पर आचार संहिता के बाद मनमानी नियुक्तियां करने का लगा आरोप

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज अग्रवाल

स्थान- हल्द्वानी

सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला पर चुनावी साल में मनमानी नियुक्तियां करने का आरोप लगाया। हल्द्वानी के नगर निगम परिसर में बैठक के दौरान देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने मेयर पर आचार संहिता लगने के बाद आननफानन में अपने चहेतों की नियुक्तियां करने का आरोप लगाया।

देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि परिसीमन के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होनी थी। इसके लिए चयन समिति का गठन किया गया था लेकिन मेयर ने चयन समिति द्वारा सुझाए गए नामों के बजाय रातों रात बदल दिया।

मेयर ने जो सूची जारी की है उसमें उन लोगों को शामिल किया गया है जो पहले से ही रोजगार में हैं। उन्होंने कहा कि मेयर के  इस फैसले का विरोध किया जाएगा।