संसद से SC तक मचा कोरोना का कोहराम, 4 जज पाए गये कोरोना पॉजिटिव

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- नितिन सक्सेना

स्थान- दिल्ली

देशभर में कोरोना ने पूरी तरह अपने पैर पसार लिए हैं | वहीं बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट तक कोरोना वायरस पहुँच गया है | अधिकारियों के मुताबिक़ 4 जज अभी तक कोरोना से संक्रमित पाए गये हैं | वहीं SC के 150 से अधिक स्टाफ सदस्य या तो कोरोना पॉजिटिव हैं या आइसोलेशन में हैं |

SC के सूत्रों के मुताबिक़ बुखार से पीड़ित एक जज ने मंगलवार को जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की विदाई पार्टी में शिरकत की थी | जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई | गुरुवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना और 4 अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों ने चल रही महामारी की स्थिति पर एक बैठक की। सीजेआई ने कहा, “दुर्भाग्य से, समस्या फिर से शुरू हो गई है और हम इसके प्रति सचेत भी हैं।