सरोवर नगरी नैनीताल में हो रही बारिश, पर्यटक स्थलों में छाया सन्नाटा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – ललित जोशी
स्थान – नैनीताल

यहाँ पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी अपने होटल व घरों में दुबके रहना पड़ा। ठण्ड बढ़ने लोगों ने गर्म कपड़ों का व आग का सहारा लिया। बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं अगर बारिश का क्रम जारी रहा, तो नैनीताल में बर्फ़ के दीदार भी हो सकते हैं।

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से ही मौसम ने फिर करवट बदल ली |जिसके चलते आज सुबह से ही आसमान में घना कोहरे की परत छायी रही और तेज हवाओं के साथ दोपहर से बारिश का दौर जारी हो गया । जिसके चलते पर्यटकों स्थलों में भी आज सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। वहीं बारिश के चलते ठंड भी काफी बढ़ गयी|