

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर-अशोक सरकार

स्थान-खटीमा

आचार संहिता लगने से पहले सरकार ताबड़तोड़ विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है। जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा का एकदिवसीय दौरा किया, तो वहीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी ने पीलीभीत रोड पर नवनिर्मित ऑक्सीजन पार्क में ओपन जिम का उद्घाटन किया। ऑक्सीजन पार्क में घूमने के लिए आई आम जनता ओपन जिम का लाभ उठा सकेगी। बता दें कि ओएनजीसी कंपनी ओपन जिम के लिए उपकरण दे रही है।

वहीं वन विभाग के एसडीओ शिवराज चंद ने कहा कि वन विभाग नवनिर्मित ऑक्सीजन पार्क में आज मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी ने ओएनजीसी की मदद से बन रहे ओपन जिम का उद्घाटन किया है। वहीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी प्रेस मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ओपन जिम खोलने की घोषणा की थी जो आज पूर्ण हुई है। खटीमा विधानसभा क्षेत्र में और भी ओपन जिम खोले जाएंगे।



