

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सुबह से ही मौसम ने करवट बदली है | जिसके चलते रुक-रुक कर बारिश ने तापमान में भारी गिरावट ला दी | तापमान में गिरावट से लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हो गये हैं | वहीं नगर निगम ने आज ठंड को देखते हुए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की |

महानगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि हरिद्वार के प्रमुख चौराहों सहित ऋषिकुल, देवपुरा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था कराई गई | इसके साथ ही रैन बसेरा में ठहरने के लिए गरम कंबल की व्यवस्था भी मौके पर कराई जाएगी |



