कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- संदीप चौधरी
स्थान- रूड़की
उत्तराखंड में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया । वहीँ कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हंसराज सचदेवा ने किया । होटल सेंट्रम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी एवं चार नवनियुक्त प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी, सुधीर शांडिल्य, विकास त्यागी व पंकज सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता हंसराज सचदेवा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस ने मजबूती से कदम बढ़ाने के लिए जिन पदाधिकारियों के कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी हैं, वह निश्चित रूप से जनहित को उठाकर सरकार बनाने में कारगर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी कार्य, क्षमता और योग्यता के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव समिति के अध्यक्ष हरीश रावत को धन्यवाद प्रेषित किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों में और अधिक सक्रियता से कार्य किया जा सकेगा।