

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- देहरादून

चुनावी सरगर्मियों के बीच सभी पार्टियों की बैठकों का दौर लगातार जारी है | गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है और आचार संहिता भी लगने वाली है। इससे पहले सभी राजनीतिक दल 2022 के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी को मजबूत करने में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं । वहीं आचार संहिता लागू होने की संभावना के बीच हो रही कैबिनेट की बैठक में लोक हित के कई बड़े फैसले हो सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होनी है |

राज्य सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में आज शाम पांच बजे से बैठक शुरू होगी। पिछली कैबिनेट बैठक में राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के मसले पर सिर्फ चर्चा हो पाई थी। लेकिन बुधवार को आयोजित बैठक में इस प्रस्ताव पर सरकार कोई निर्णय ले सकती है। वहीं इसके अलावा बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है|



