

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज़ बदला है | पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन हुआ है | मौसम विभाग ने कुमाऊं के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश की आशंका जताई है | साथ ही 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी भी हो सकती है | जिसके लिए पिथौरागढ़ और बागेश्वर में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है | साथ ही 3000 से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फ़बारी की संभावना जताई गई है |

8 जनवरी तक अधिकांश जगहों पर बर्फ़बारी और बारिश के आसार बन सकते हैं | मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 सफ्ताहों तक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है | जिससे बारिश और हिमपात होने के आसार बढ़ेंगे और तापमान में भारी गिरावट आएगी | वहीं दिसम्बर की अपेक्षा जनवरी में ठंड के दिनों की संख्या अधिक रहने की संभावना है |



