एससीएसटी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर के बंधन वैंकट हाल में कांग्रेस पार्टी ने किया बैठक का आयोजन किया । आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है और आचार संहिता लगने वाली है। इससे पहले सभी राजनीतिक दल 2022 के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी को मजबूत करने में जोर शोर से लगे हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने 10 जनवरी को एससीएसटी सम्मेलन का आयोजन किया । जहां प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपील किया।

जिसमें पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह, प्रभारी देवेंद्र यादव, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित शीर्ष स्तर के नेता शिरकत करेंगे। इसी सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के दृष्टिकोण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रणनीति बनाई।

वहीं प्रदेश के कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने बताया कि यह क्षेत्र एससीएसटी बाहुल्य क्षेत्र है और भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की हमेशा से उपेक्षा की है। क्षेत्र को एक अच्छे नेतृत्व की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है । इसलिए 10 जनवरी को हम एक बड़ा सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसकी तैयारी के संबंध में आज बैठक हुई है।