

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- दिल्ली

कोरोना वायरस ने एक बार फिर अपनी रफ़्तार पकड़ ली है | साथ ही अब कोरोना का नया और खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन भी तेजी से फ़ैल रहा है | बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 58 हजार 97 नए केस सामने आये हैं | वहीं पिछले 24 घंटों में अब तक कुल कोरोना से 534 लोगों की मौत हो चुकी है | इसके अलावा कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के अब तक 2135 नए मामले सामने आ चुके हैं |

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किये गये एक रिपोर्ट के अनुसार देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढकर 2 लाख 14 हजार 4 के पार हो गई है | वहीं मौतों का आंकड़ा भी 4 लाख 82 हजार 551 हो गया है | साथ ही अब तक 3 करोड़ 43 लाख 21 हजार लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं |



