भगवानपुर थाना पुलिस ने 66 पव्वे अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- भगवानपुर (रुड़की)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ भगवानपुर थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रहा है | भगवानपुर थाना अध्यक्ष को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ ख़बनपुर की तरफ आ रहा है |

जिसको लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया तो एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोका और रोककर तलाशी ली तो उसके पास से करीब 66 पव्वे देशी अवैध शराब के बरामद हुए | जिसको पुलिस माल समेत थाने ले आई और उससे पूछताछ की | पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अर्जुन पुत्र सुदेश निवासी थाना ख़बनपुर भगवानपुर बताया | वहीं पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशीष शर्मा, काली नदी चौकी इंचार्ज कांस्टेबल विनय थपलियाल शामिल रहे |