

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





आज का राशिफल : 04 जनवरी 2022

.मेष


आज के दिन धार्मिक गतिविधियों में बढ़ना चाहिए, क्योंकि ग्रहों की स्थिति इस ओर बढ़ने का संकेत दे रही हैं | अपने पुण्य को संचित करना होगा, वहीं दूसरी ओर दान करना भी बेहतर साबित होगा | उच्चाधिकारी आपके काम से असंतुष्ट रहेंगे | ऑफिशियल पॉलिटिक्स से बच कर रहें | यदि कारोबार का विस्तार करने की प्लानिंग चल रही है तो प्रसार-प्रचार पर ध्यान दें. कई दिनों से आप बीमार चल रहें हैं, तो इस ओर कोई लापरवाही न बरतें |
.वृष


आज के दिन सामाजिक नेटवर्क को तेजी के साथ बढ़ाना होगा | कार्य करने से पूर्व विचार निर्धारित कर लें कि जिस कार्य की आप जिम्मेदारी लेने जा रहे हैं क्या वह आप पूरा कर पाएंगे, निर्णय लेने के पश्चात ही आगे बढ़े | बॉस से किन्हीं बातों को लेकर तनातनी हो सकती है | तेल का बिजनेस करने वालों को नुकसान हो सकता है | पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखते हुए कारोबार को बढ़ाए |

.मिथुन

आज के दिन किताबें पढ़ने से नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी | कार्य करने से पहले सूची तैयार कर लेनी चाहिए, हो सकता है की किंहीं कारणों के चलते महत्वपूर्ण कार्य रह जाएं, जिसको लेकर मानसिक तनाव का सामना करना भी पड़े | सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत लोगों को नये प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए टीम की आवश्यकता पड़ेगी | व्यापारियों को इस विषम परिस्थिति में शांति के साथ व्यापार करने की सलाह है |
.कर्क

आज के दिन छोटी छोटी बातों को लेकर झुंझलाने की आवश्यकता नहीं है | अन्यथा लोग आपसे दूर जाने लगेंगे |मूड किसी न किसी बात को लेकर थोड़ी–थोड़ी देर में खराब हो सकता है. जिससे कि आप इरीटेट भी हो सकते हैं | महिला सहकर्मियों का सम्मान करें, यदि वो आपसे कार्य में मदद कि उम्मीद लेकर आती हैं, तो उन्हें निराश न करें | व्यापार में चल रहा विवाद समझौते कि स्थिति में आकर खत्म हो सकता है |व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. दवाई समय-समय पर लेते रहें | पानी का सेवन अधिक करें |
.सिंह

आज के दिन भाग्य आपके साथ है आप अपने कठिन परिश्रम से मंजिल प्राप्त कर सकते हैं | संगति पर ध्यान रखें | अच्छे लोगों के साथ मिलकर दिन की शुरुआत धार्मिक गतिविधियों के साथ करें. ऑफिस की नई जिम्मेदारियों को लेने के लिए तैयार रहना होगा | बिज़नेस में जो लोग लम्बे समय से बिना पुख्ता दस्तावेज़ के पैसे का लेन-देन कर रहें हैं उनको अलर्ट रहना चाहिए, नकारात्मक ग्रहों की स्थिति पैसे को डूबाने वाली हो सकती है |
.कन्या

आज के दिन धैर्य रखते हुए काम पर ही ध्यान दें | अगर काम बनते बनते रुक जाए तो परेशान न हो | ऑफिशियल कामकाज का बैकप अवश्य लें डाटा लॉस होने की आशंका है | कहीं इन्वेशट करने की सोच रहें हैं, तो पैसा लगाने से पहले वरिष्ठों से राय अवश्य लें | ऑफिस के कार्य से दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है | ऊंचाई से गिर कर चोट लगने की आशंका है |
.तुला

आज के दिन मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन आपको इन विचारों को वरीयता नहीं देनी है | धर्म-कर्म पर ध्यान देते हुए पूजा-पाठ करें | क्रेडिट कार्ड का प्रयोग जोश में नहीं बल्कि होश में करना चाहिए | बॉस व उच्चाधिकारी आपके कार्य की प्रसंसा करेंगे | जो लोग पैतृक व्यापार करते है उनको लाभ मिलने की संभावना है |
.वृश्चिक

आज के दिन ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह है कि उतना ही बोले जितने की आवश्यकता हो | आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को प्लानिंग के साथ-साथ कार्य में फोकस बढ़ाना होगा, तो वहीं दूसरी ओर यदि आप फैशन डिज़ाइनिंग से संबंधित कार्य करते हैं, तो नए प्रोजेक्ट पर कार्य का मौका मिलेगा | डॉक्टर ने यदि वजन कम करने की सलाह दी है तो उसे बहुत गंभीरता से लेते हुए वजन कम करना शुरु कर दें |
.धनु

आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि वाणी एकमात्र ऐसा साधन है जो नेटवर्क को मजबूत करने में सहायक होगा | दूसरों की बातों को पूरा सुने बिना न काटें | मीडिया में एक्टिव रहते हैं, तो आपके लिए यह पल स्वर्णिम होगा | नौकरी से जुड़े लोगों को कार्य पर निगाह बनाएं रखनी होगी | जो किसी प्रकार के तकनीकी संस्थान से जुड़े हैं, उनको घर से ही कई कार्य करने पड़ेंगे |
.मकर

आज के दिन भावनात्मक परिस्थिति को सजगता के साथ लेना होगा, अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है | थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है, साथ ही वर्तमान में होने वाली गलतियों पर फोकस करना होगा | ऑफिशियल काम में स्थितियां सामान्य रहेगी, बहुत ज्यादा काम नहीं रहेगा लेकिन दायित्व को ठीक से निभाएं | महिला बॉस व सहकर्मी का आदर करना अनिवार्य है | व्यापारिक कर्ज आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है |
.कुंभ

आज के दिन खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे | यह ऊर्जा क्रोध को भी जन्म दे सकती है इसलिए सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में प्रयोग करना होगा | मीठा बोलें कहीं ऐसा न हो बातों ही बातों में आप किसी की बुराई कर दें, जिससे सामने वाला दिल पर ले लें | कर्मक्षेत्र में बॉस के साथ सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिए, यदि वह आप पर क्रोधित होते हैं तो शांत ही रहें | मेडिकल से संबंधित कारोबार करने वालों को लाभ होगा |
.मीन

आज के दिन दिल पर भार लेना मानसिक रूप से आपको परेशान करने वाला होगा, इसलिए स्ट्रेस फ्री रहिये | कार्य को लेकर मानसिक रूप से तनाव महसूस हो सकता है | आराम करने से मानसिक स्थितियों में सुधार आएगा | ऑफिस के पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उपयुक्त रहेगा | जो लोग कपड़ों का व्यापार करते हैं उनको मुनाफा मिलने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई है | शुगर पेशेन्ट को मीठे का सेवन कम से कम करना चाहिए |


