

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर:- सचिन गुप्ता

स्थान – लालकुआं

भारतीय जनता पार्टी की लालकुआं पहुंची जन संकल्प यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप दिखाई दी क्योंकि यहां भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी एवं सांसद व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पहुंचना था। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट तो पहुंचे मगर मनोज तिवारी के नहीं आने से जनता पूरी तरह से निराश दिखाई दी और सूचना मिलते ही वापस अपने घरों को चली गई और कुर्सियां खाली पड़ी रही अजय भट्ट खाली कुर्सियों के समक्ष अपना संबोधन देते रहे।


गौरतलब है कि सभा वर्कर कॉलोनी में रखी गई थी जहां पूर्वांचल एवं बिहार के लोग भारी संख्या में निवास करते हैं हालांकि समय भी बहुत अधिक बीत चुका था जिसकी वजह से जनता अपने घरों को चलती बनी। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पत्रकारों को वार्ता करते हुए कहा कि मौसम खराब होने की वजह से मनोज तिवारी का हेलीकॉप्टर नहीं उठ पाया जिसकी वजह से वह यहां नहीं पहुंच पाए |


