ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल
स्थान-रामनगर
जैसे जैसे उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा हैं वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दम खम के साथ विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। हर पार्टी उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। ऐसी ही एक पार्टी हैं, जनता कैबिनेट पार्टी | जो अब उत्तराखंड में सत्तर की सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही हैं। आज जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पाण्डे ने रामनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया को बताया कि जनता कैबिनेट पार्टी अब उत्तराखंड में सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ने का बिगुल बजा चुकी हैं।

सत्तर दिन पुरानी पार्टी अब सत्तर साल पुरानी पार्टियों से चुनाव लड़ने को तैयार हैं | भावना पांडे ने यह भी कहा कि कांग्रेस और भाजपा में जिन प्रत्याशियों को टिकट नहीं मिलेगा, उनको जनता कैबिनेट पार्टी चुनाव टिकट देकर चुनाव लड़ाएगी। अभी तक कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के बड़े बड़े नेता हमारे संपर्क में है। भावना पाण्डे ने बताया कि मैं उत्तराखंड की जनता को बताना चाहती हूँ कि मैं जनता के लिए एक और विकल्प लेकर आई हूँ जो अभी तक जनता के पास नही था | मेरे पास कांग्रेस के सत्तर और भाजपा के सत्तर नेताओं की सूची आ गई है | जल्द ही उस पर मंथन होगा | कौन कहा से जीत सकता हैं, जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जायेगी।

