भागने की फिराक में थे आरोपी, भगवानपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रुड़की

भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक आरोपी जिसके खिलाफ रुड़की कोट से वारंट की कार्रवाई की गई है, वह कई भागने की फिराक में है | जिस पर थानाध्यक्ष भगवानपुर पीडी भट्ट ने टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा | बता दें कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर से बिट्टू पुत्र राकेश निवासी शाहपुर के खिलाफ एक कोर्ट से वारंट हुए हैं एवं दूसरा आरोपी जाहिद पुत्र मोहम्मद हसन निवासी हल्लू माजरा थाना भगवानपुर को पुलिस ने देर रात दबिश देकर ऑटो स्टैंड एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया |

वहीं दूसरे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया | जिनको लेकर पुलिस थाने पहुंची और पूछताछ की | पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि हमारा मामला रुड़की कोर्ट में चल रहा है | हमारा झगड़े का एक मामला कोर्ट में चल रहा है, जब हमें पता चला कि मेरे वारंट हो गए तो मैं डर गया और कहीं भागने की फिराक में था लेकिन पकड़ा गया |  वहीं आरोपियों को पकड़ने में पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, उप निरीक्षक शैलेंद्र, उपनिरीक्षक भज राम चौहान, कांस्टेबल रविदत्त, कांस्टेबल भूपेंदर, कांस्टेबल संजीव आदि शामिल रहे |