शांतनु पराशर ने संभाला लालकुआं सीओ ऑफिस का चार्ज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर ने लालकुआं सीओ आफिस का चार्ज संभालते ही कार्य करना प्रारंभ कर दिया है | सीओ शांतनु पराशर ने बताया कि पूर्व में उनका ट्रांसफर हल्द्वानी में किया गया था जिसके बाद आज लालकुआं में उनकी तैनाती की गई है | उन्होंने कहा कि वह लालकुआं में तेज गति से अपराधियों पर अंकुश लगाने का कार्य करेंगे और अपराध का खात्मा करेंगे | क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है |

इसके अलावा क्षेत्र में अपराधिक मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी  ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे  उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर फोकस किया जाएगा और शहर कि यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी | साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है | जैसे ही उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलेंगे, ठीक उसके अनुसार ही कार्य किया जाएगा | बताते चलें कि पूर्व में भी शांतनु पाराशर लालकुआं में पुलिस क्षेत्राधिकारी पर रहे चुके हैं | उनके कार्यकाल में कई अपराधिक मामलों का खुलासा किया गया है। वहीँ इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार और वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीशपुरी भी मौजूद रहे।