15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन आज से हुआ शुरू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है तो वहीं अब पूरे देश में 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन का कार्य आज से तेजी से शुरू कर दिया गया है | इसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में भी जसपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसमे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ स्कूलों में भी वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो चूका है |

स्कूलों में वैक्सीनेशन को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है | इस पर जसपुर चिकित्साधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर और 12 स्कूलों में बच्चो को वैक्सीन लगाई जा रही है | शिक्षा विभाग का  भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है | चिकित्साधिकारी ने बताया कि जसपुर क्षेत्र अंतर्गत लगभग साढ़े सात हजार बच्चे है, जिनके वैक्सीनेशन के लिए तीन दिन का लक्ष्य रखा गया है |