

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




आज का राशिफल : 01 जनवरी 2022

.मेष


व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे। नए क्षेत्रों में निवेश करने से आपको इस वर्ष लाभ हो सकता है। व्यवसाय के संबंध में नए विचारों में आपकी रुचि हो सकती है। इस वर्ष विदेश यात्रा का भी मौका हासिल हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग की प्रबल संभावनाएं इस वर्ष बनने और कार्य में सक्रियता और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सबसे शुभ समय मध्य मई से अक्टूबर तक का होगा।
.वृष


यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपके दसवें भाव में रहेंगे, जिसके फलस्वरूप आप अपने कार्यस्थल में बहुत लाभ कमा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र से संबंधित हैं तो भी आप बेहतर लाभ कमाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी इस दौरान करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

.मिथुन


स साल आपको करियर के क्षेत्र में कई अवसर मिल सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने से पहले खुद पर ध्यान दें और अपने काम पर फोकस करें। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। यदि मिथुन राशि के जातक किसी नई व्यावसायिक परियोजनाओं को लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सलाह दी जाती है कि आप वर्ष के दूसरे भाग में इस परियोजना पर काम करें।
.कर्क

करियर के हिसाब से यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति व प्रगति प्राप्त होगी आप अपने प्रयासों से उन्नति प्राप्त करेंगे। आपकी नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष की शुरुआत इतनी अनुकूल नहीं होगी और सफलता हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत और ध्यान एकाग्र करना पड़ सकता है। आपको परिवार के सुख में कमी महसूस होगी साथ ही परिवार का सहयोग प्राप्त करने में आपको परेशानी होगी जिससे आपका निजी जीवन तनावग्रस्त रहेगा वही कार्य की अधिकता के कारण भी आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। इस वर्ष नवविवाहितों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
.सिंह

वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस दौरान आप अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। मई के पश्चात आप कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको वांछित लाभ प्राप्त होगा और आप अपने व्यवसाय से संतुष्ट रहने वाले हैं। जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उन्हें कार्यस्थल पर अधिक मान सम्मान मिलेगा। इस साल सिंह जातकों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। विवाहित सिंह राशि के जातकों को दूसरे संतान की खुशी मिल सकती है।
.कन्या

करियर के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए जनवरी मार्च और जून के महीने काफी बेहतर रहेंगे और मई के शुरुआत में कुछ लोगों को मनचाहा स्थानांतरण भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं जो जातक उद्योग के काम को बदलने की योजना बना रहे थे वो इसे बेहतर करने में सक्षम हो सकते हैं। जो लोग वर्तमान में बेरोजगार हैं उन्हें इस वर्ष नौकरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन के मोर्चे पर साल का मध्य भाग औसत रहेगा और साल का अंतिम भाग आपके लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा।
.तुला

वर्ष की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप साल के पहले कुछ महीनों के दौरान पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। जो लोग नौकरी या काम बदलने का विचार हैं, उन्हें अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने से पहले और नई नौकरी में शामिल होने से पहले उचित विश्लेषण और शोध कर लेने की सलाह दी जाती है।
.वृश्चिक

वृश्चिक जातकों को कुछ चुनौतियों से इस वर्ष परिवारिक जीवन में गुजारना पड़ सकता है क्योंकि ग्रहों की दृष्टि आपके परिवारिक जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली है। आप अपनी एकाग्रता, प्रयास और कड़ी मेहनत के दम पर इस वर्ष अपने करियर में सफल हो सकते हैं। अप्रैल के बाद जब बृहस्पति पांचवें भाव में गोचर करेगा, तब आपकी स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है और साथ ही आपको आपके शत्रुओं के कारण काम में कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए आपको कड़ी मेहनत करना जारी रखने की आवश्यकता पड़ेगी और साथ ही सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
.धनु

इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी। अप्रैल महीने के बाद स्थिति में परिवर्तन आना शुरू हो सकता है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए सितंबर के बाद का महीना सकारात्मक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा नवंबर माह में आपको कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। धनु राशि वालों को परिवारिक जीवन इस वर्ष अच्छा रहेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्य एक दूसरे को प्यार करेंगे परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
.मकर

साल 2022 में मकर राशि वाले जातकों कार्यक्षेत्र में विशेष मेहनत करने की जरूरत होगी। इस दौरान आपको मेहनत के अनुसार अच्छे और बुरे परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आप नौकरी, कार्यक्षेत्र या फिर कंपनी बदलने के इच्छुक हैं तो इस कार्य को साल के पहली या अंतिम तिमाही में करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आप अपने सहयोगियों और वरिष्ठों से इस वर्ष अच्छे संबंध बना कर रखें। साल की शुरुआत में परिवारिक जीवन में परेशानियां देखने को मिल सकती है।
.कुंभ

साल 2022 में कुंभ राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है क्योंकि आपके राशि स्वामी शनि वर्ष के पूर्वार्ध में आपके बारहवें में भाव में रहेंगे जिससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ तकलीफ परेशान कर सकती हैं संभावना है कि आपको सिरदर्द, एसिडिटी जोड़ों में दर्द, सर्दी जुखाम जैसी समस्याएं परेशान करती रहें।
.मीन

आप इस समय अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे आप इस वर्ष एक बेहतर करियर का निर्माण कर सकते हैं। यदि आप इस वर्ष कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि अप्रैल महीने में इसकी शुरुआत करें क्योंकि इस अवधि में आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक है। इस वर्ष प्रेम भाव बढ़ेगा अगर आप शादीशुदा हैं और आपकी संतान है तो आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप समय निकाल कर अपने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें।


