

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने गुरुवार को हुई पीएम मोदी की रैली पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि पिछ्ले 5 साल से इनकी सरकार है फिर भी शिक्षा व्यवस्था ,स्वास्थ्य, पेयजल, ट्रैफिक जाम, और बिजली ,जल जमाव से मुक्ति नहीं मिली,अब चुनावी समय मे ये सारे मुद्दे याद आ रहे है | मैं पुछना चाहता हूँ कि सिर्फ़ चुनाव के समय यह सारी लोकहित से जुड़े मुद्दे क्यों याद आते हैं? भाजपा की सरकार पिछ्ले 5 सालो से हैं पर भाजपा ने सिर्फ़ मुख्यमंत्री बदला है | भाजपा सरकार के विकास के कार्य धरातल पर कही दिखाई नहीं देते,क्योंकि इनकी सरकार की नीयत ही नहीं थी कभी विकास करने की।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की जनता को आस थी कि प्रधानमंत्री आयेंगे तो कम से कम मालिकाना हक़ तो देने का भरोसा देते पर साहब को इनसब जनता के मुद्दे से कोई सरोकार ही नहीं है। पीएम मोदी को शायद यह मालूम नहीं है कि उत्तराखंड निर्माण के बाद भी कुमाऊँ का सबसे प्रमुख शहर हल्द्वानी की लाखों जनता आज भी श्मशान घाट के नीचे लगी पम्पिंग सेन्टर से पानी पीने को मज़बूर है | साथ ही उन्होंने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि गुनाहगार तो आप और आपकी सरकार भी हैं जो लोगों को विकास से वंचित रखती है | साथ ही उन्होंने कहा कि लोक लुभावने वादे कर फिर प्रधानमंत्री जी तो चले गये लेकिन हल्द्वानी की जनता को मिला सिर्फ़ जुमला 2000 करोड़ | लेकिन अब जनता आने वाले समय में जबाब जरूर देगी |



