रंग लाई पवन की मेहनत, किसानों को मिलेगा फसल बीमा का लाभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन नोटियाल ने निदेशक होल्टीकल्चर डाक्टर बावेजा से मुलाकात कर प्रमुख  विंदुओं पर चर्चा की —-

1- जिला उत्तरकाशी बागवानी के लिए उत्तराखंड में अग्रणी है , परन्तु उध्यान विभाग में अच्छी कम्पनी की दवाईयों का न मिल पाना तथा पर्याप्त नहीं मिलती हैं, जिससे किसान परेशान हैं।

2- उत्तरकाशी जिले में अभी तक प्रधानमंत्री फसल बीमा का क्लेम न मिलने से किसानों में आक्रोश है जबकि देहरादून, टिहरी व हरिद्वार जिलों में  एक माह पहले ही भुगतान किया गया है। जबकि वर्ष2021-22 के फसल बीमा प्रीमियम किसानों द्वारा जमा किया जाना है और किसानों के पास प्रिमियम जमा करने के लिए धनराशि नहीं है , बीमा कि अन्तिम तिथि 31 दिसंबर है।

3- उत्तरकाशी जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में अलग-अलग बागवानी की अपार संभावनाएं हैं इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।जिसे निदेशक होल्टीकल्चर ने लागू करने के निर्देश अधिनस्थ अधिकारियों को दिए ।