ब्लॉक प्रमुख ने किया बीस लाख की लागत से पुलिया निर्माण का शिलान्यास

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा के चांदा गांव में खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने सांसद प्रतिनिधि साधु सिंह नामधारी तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना करके 20 लाख की लागत से होने वाले पुलिया निर्माण का आज शिलान्यास किया। बता दें कि विगत कई वर्षों से क्षेत्र के ग्रामीण व किसान पुलिया निर्माण की मांग कर रहे थे।

जिसका संज्ञान लेते हुए आज ब्लॉक प्रमुख द्वारा पुलिया निर्माण का शुभारंभ करा दिया गया है क्योंकि इस पुलिया के अभाव में ग्रामीणों को आने-जाने तथा किसानों की अपनी फसल निकासी के साथ ही वाहन आवागमन में भी काफी दिक्कत होती थी। इस दौरान विधायक गोपाल सिंह राणा ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक ने पुलिया निर्माण के शिलान्यास को लेकर खटीमा ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख किसानों की तथा ग्रामीणों की समस्या का लगातार समाधान कर रहे हैं। आज इसी क्रम में चांदा गांव में किसानों व ग्रामीणों की समस्या के मद्देनजर पुलिया निर्माण का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि सही मायने में कांग्रेस सरकार में ही विकास और जनहित के कार्य किए जाते हैं।

वहीं खटीमा ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने बताया कि चांदा गांव में पुलिया निर्माण की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। पुलिया ना होने से किसानों को फसल निकासी, ग्रामीणों तथा वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी के चलते बीएडीपी योजना के तहत आज 20 लाख की लागत से पुलिया निर्माण का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिया निर्माण कार्य को एक माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा इसके साथ ही और भी विकास कार्य क्षेत्र में होने हैं जिसका उद्घाटन भी आने वाले समय में जल्द ही किया जाएगा ।