

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

गुरुवार को सितारगंज के गुरु नानक फार्म पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का किसान नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा बनाए जा रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के नामों से शहीद स्मारक व स्मृति द्वार का शिलान्यास किसान नेता राकेश के द्वारा किया गया।

मीडिया से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा मोदी का उत्तराखंड दौरा है इसीलिए उत्तराखंड के जिले में स्कूल की छुट्टी कर दी गई है | मोदी दर्शन के लिए इन्हें देश से कोई मतलब नहीं | देश बेच रहे हैं | किसान परेशान है, चीनी मिल बंद है, उत्तराखंड से पलायन हो रहा है, जनता बेरोजगार है, ,शिक्षा की कोई चिंता नहीं, हमेशा अन्नदाता को दबाने का काम किया मगर इस बार किसान बनने वाला नहीं | पूरे देश का किसान एक है, देश का किसान अन्नदाता भी है, और जवान भी |


जिला पंचायत अध्यक्ष पति सुरेश गंगवार ने कहा देश के अलग-अलग बॉर्डर पर बैठे 716 किसान शहीद हुए | इसी के चलते किसानों ने उनकी याद में शहीद स्मारक भवन के नाम से सड़क निर्माण कराए जा रहे हैं |जो जल्द ही पूरे हो जाएंगे और जो भी जिले मे विकास कार्य किए जाएंगे, वह सब किसानों और महापुरुषों के नाम से किए जाएंगे |



