

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

उत्तराखंड में हाशिये पर पहुंच चुकी बसपा अब 2022 चुनाव को लेकर एक्शन मोड़ में नज़र आ रही हैं। रुड़की के भगवानपुर में बसपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बसपा प्रदेश प्रभारी सहित तमाम पदाधिकारी सम्मेलन में मौजूद रहे। इस दौरान भगवानपुर से बीजेपी छोड़ बसपा में शामिल हुए सुबोध राकेश के समर्थन में भारी संख्या में भीड़ सम्मेलन में पहुंची |

साथ ही सम्मेलन में पहुंचे कई लोगों ने बसपा की सदस्यता भी ग्रहण की हैं। सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उत्तराखंड में बसपा ने चार विधायक दिए हैं सभी 70 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ रही हैं और अभी 15 सीटों पर बसपा अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं। जल्द ही बसपा सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर देगी । प्रदेश प्रभारी मेघराज जरावरे ने कहा कि बसपा अब अपने संगठन को मजबूत कर रही हैं और भगवानपुर में भी बसपा अपना परचम लहरायेगी।


वही भगवानपुर से बसपा सुबोध राकेश ने कांग्रेस विधायक ममता राकेश के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र को वर्तमान कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया हैं भगवानपुर की जनता कांग्रेस विधायक से उब चुकी हैं और इस बार 2022 के चुनाव में बसपा को जनता अपना आशीर्वाद देगी और जनता सुबोध राकेश को विधायक बनाकर विधानसभा भेजने का काम करेगी।



