कर्नल अजय कोठियाल पहुंचे भट्टवाडी, विशाल जनसभा को किया संबोधित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

आम आदमी पार्टी के गंगोत्री विधानसभा के प्रत्याशी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आज गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र के भट्टवाडी में विशाल रैली के साथ एक विशाल जनसभा हुई |

जिसमें हजारों की भीड जमा हुई और सैकडों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली | वहीं इस रैली में भीड के जोश को देखते हुए कर्नल कोठियाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा |

कर्नल कोठियाल का कहना है कि इन दोनों पार्टियों ने आज तक यहां के जनमानुष को लोक लुभावने वादे और सपने दिखाकर छलने का काम किया है जो कि यहां के लोगों के साथ किसी बडे धोखे से कम नही |

साथ ही उन्होने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र को अपनी कर्म भूमि बताकर यहां के लोगों का दिल जीतने की कोशिश की | साथ ही उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त बिजली ,मुक्त पानी एवं युवाओं एवं महिलाओं को भत्ता देने का वादा भी किया |