पूर्व सैनिकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को दिया विधानसभा में समर्थन का भरोसा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विज्लवाँण को निर्दलीय चुनाव ताल्लुक चिन्यालीसौड़ और बडकोट आदि क्षेत्रों मे लगातार क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। यूं तो यमुनोत्री विधानसभा राज्य गठन से ही निर्दलीयों के उम्मीदवारों पर विशेष लगाव रहा है। यही वजह है कि अब तक दो बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने यहां से चुनाव जीता है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर  यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत अध्यक्ष  दीपक बिजल्वाण ने चुनावी ताल ठोक रखी  है। वह लगातार पिछले 2 वर्षों से यमुनोत्री विधानसभा के ताबड़तोड़ क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की जन समस्या सुनकर लोगों का विश्वास को जीतने में कामयाब हुए हैं |

यही वजह है कि आज यमुनोत्री विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दीपक बिजल्वाण एक सशक्त और मजबूत नेता के रूप में उभकर आए हैं । गुरुवार को धारासू में पूर्व सैनिकों ने  एक गोष्ठी का आयोजन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष  दीपक बिजलल्वाण को अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया। पूर्व सेनिकों में रामसिंह राणा, धीरज नौटियाल,शैलेंद्र रावत,बिजेंद्र पंवार,बलदेव बर्थवाल,गंभीर सिंह,जयवीर सिंह बुटोला,विक्रम रावत, जितेंद्र दत्त नौटियाल,दसरथ बडोनी,देवेंद्र सिंह, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।