

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

आज हल्द्वानी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पवन चौहान ने लालकुआं क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | इस दौरान पवन चौहान ने लालकुआं क्षेत्र के अलग अलग जगहों से भारी संख्या भरकर बसों को रवाना किया इस मौके पर भारी संख्या में युवा एंव महिला कार्यकर्ता मौजूद रही रैली में जाने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

इस दौरान पवन चौहान ने कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्द्वानी आ रहे हैं | जिसके चलते लोगों में भारी उत्साह है | उन्होंने कहा कि उनके यशस्वी विचारों को सुनने के लिए लोग हल्द्वानी जा रहे है | जिसके चलते लालकुआं से 20 हजार से अधिक लोग रैली में भाग लेने पहुंचेंगे | उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी।



